नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्वतंत्र प्रभात
इटियाथोक, गोण्डा। स्थानीय पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने शादी समारोह से 17 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। घटना 20-21 अप्रैल की रात की है। पीड़िता अपनी दादी सुमित्रा देवी के साथ दौदापुर थाना क्षेत्र इटियाथोक में एक शादी समारोह में आई थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया। अगले दिन पीड़िता की दादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Comments