नवागत जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण कर जनपद के चौमुखी विकास के प्रति जताई अपनी प्रतिबद्धता

विकास के नये क्षितिज पर पहुॅचेगा कालीन नगरी-जिलाधिकारी शैलेश कुमार

नवागत जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण कर जनपद के चौमुखी विकास के प्रति जताई अपनी प्रतिबद्धता

भदोही

 नवागत जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने अपरान्ह् 03 बजे कलेक्टेªट स्थित जिला कोषागार पहुॅचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी नवागत जिलाधिकारी शैलेश कुमार इससे पूर्व जनपद मुरादाबाद में उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक के पद पर कार्यरत थे।

जिला कोषागार में कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर किया। तत्पश्चात् कलेक्टेªट परिसर का भ्रमण कर स्थिति सभी कार्यालयों में जाकर सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलकर उनसे कार्यो के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

नवागत जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त कहा कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए आम जनमानस को दी जा रही सुविधाएं लाभार्थियों तक शत्-प्रतिशत पहुॅचाना प्राथमिकता रहेगी, साथ ही जनपद में हो रहे विकास कार्यो को गति के साथ पूर्ण कराया जायेगा। उन्होंने रेवेन्यू कोर्ट में वादों के शीघ्र निस्तारण, निर्माण कार्य परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से समय-सीमा में पूर्ण करना, जनता की अपेक्षाओं के अनरूप शासन प्रशासन की सेवाओं को समय-सीमा में उपलब्ध कराने पर बल दिया।

बस्ती में बुनियादी सवालों को लेकर महिला कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, निस्तारण की मांग Read More बस्ती में बुनियादी सवालों को लेकर महिला कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, निस्तारण की मांग

जनपद के सभी लोगों के समन्वय से शासन की नीतियों का धरातल पर क्रियान्वित किया जायेगा, जिससे अन्त्योदय वर्ग भी जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित हो सके। उन्होने सबका साथ, सबका विकास की मूल भावना पर कार्य करते हुए सभी के सहयोग, समन्वय व सुझाव पर बल दिया। उन्होंने जनता जनार्दन, अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, जनपद के विकासात्मक आंकाक्षाओं पर शत्-प्रतिशत पूर्ण करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई।

अस्वस्थ चल रहे प्रखंड अध्यक्ष का हालचाल जानने रिम्स पहुंचे‎ महेशपुर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी Read More अस्वस्थ चल रहे प्रखंड अध्यक्ष का हालचाल जानने रिम्स पहुंचे‎ महेशपुर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी

नवागत जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने एचबीटीयू कानपुर से मैकेनिकल इन्जीनियरिंग से बीटेक किया है। पढ़ाई के बाद इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन में अधिकारी, यूपीएससी 2014 बैच में भारतीय राजस्व सेवा, 2016 बैच में भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस में चयनित हुए थे। उन्होंने बांदा व कन्नौज में ज्वाईंट मजिस्टेªट, झांसी में मुख्य विकास अधिकारी, मुरादाबाद में उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के पद पर कार्यरत सहित पिछले 16 वर्षो से शासकीय सेवाएं दे रहे है।

Haryana: हरियाणा में किसानों को बड़ी राहत, सीएम सैनी ने किया ये ऐलान  Read More Haryana: हरियाणा में किसानों को बड़ी राहत, सीएम सैनी ने किया ये ऐलान

कलेक्टेªट स्थित सभी कार्यालयों के भ्रमण के दौरान और अधिक साफ-सफाई सहित रंगाई-पुताई, विद्युत प्रकाश की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि फाईलो व प्रपत्रों का रख-रखाव सुव्यवस्थित करें तथा समय-सीमा के अन्दर जनता को प्रशासन की सेवाओं की सर्विस डिलिवरी सुनिश्चित करें। 


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकान्त द्विवेदी, मुख्य कोषाधिकारी बृजेश सिंह, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर शिवप्रकाश यादव, श्याममणि त्रिपाठी, भदोही अरूण गिरि, भानसिंह व  अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel