भारतीय मजदूर संघ का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, ओपी गुप्ता एवं राहुल श्रीवास्तव बने जिम्मेदारी

जिला मंत्री ओपी गुप्ता द्वारा तमाम कर्मचारी समस्याओं पर प्रकाश डाला गया तथा उनके निदान हेतु भारतीय मजदूर संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों को आगे ले जाने का दृढ़ निश्चय करने का आह्वान किया गया।

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

बस्ती।

बस्ती जिले में भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई बस्ती का वार्षिक अधिवेशन आज स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में दो पालियों में संपन्न हुआ।

प्रथम पाली में भारतीय मजदूर संघ के वर्तमान अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने भारतीय मजदूर संघ के रीति नीति यथा राष्ट्र हित उद्योग हित करमिहित पर चलने का आह्वान किया। मिश्रा ने संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

 

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: नदी में डूबने से युवक की मौत Read More जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: नदी में डूबने से युवक की मौत

गुप्ता द्वारा तमाम विभागों यथा रोडवेज, एनएचएम, आंगनवाड़ी आदि में ठेका प्रथा द्वारा हो रहे कर्मचारियों के शोषण पर अपने उद्गारव्यक्त किए गए। बैंकों में कार्य कर रहे कार्यालय परिचारक को ठेका प्रथा द्वारा आपूर्ति किये जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया साथ ही सरकार से ग्रामीण बैंकों में पूर्व की भांति कार्यालय परिचारकों की नियुक्ति किये जाने की मांग की।

झूंसी में तेज रफ्तार से हैंडलूम कर्मचारी की मौत Read More झूंसी में तेज रफ्तार से हैंडलूम कर्मचारी की मौत

भारतीय मजदूर संघ बस्ती, संतकबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर के क्षेत्रीय प्रमुख अशोक सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि भारतीय मजदूर संघ दुनिया का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है तथा भारत को विश्व गुरु एवं विश्व शक्ति बनाने में हमें भी बढ़-चढ़कर कार्य करना होगा।

 मई विश्व मजदूर दिवस पर विशेष Read More  मई विश्व मजदूर दिवस पर विशेष

वहीं द्वितीय पाली में जिला इकाई के नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मत से मनोनयन हुआ। जिसमें रोडवेज कर्मचारी संघ से उमेश चंद मिश्रा को संरक्षक एवं बडौदा यूपी बैंक से ओपी गुप्ता को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कोऑपरेटिव बैंक से विक्रम प्रताप सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बडौदा यूपी बैंक से अभिलाष त्रिपाठी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से श्रीमती अनीता चौधरी, रोडवेज कर्मचारी संघ से राघवेंद्र सिंह उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से राहुल श्रीवास्तव ?जिला मंत्री तथा नगर पालिका परिषद से वेद प्रकाश पाण्डेय संगठन मंत्री मनोनीत किए गए। रोडवेज से रविंद्र चौधरी, बडौदा यूपी बैंक से विनोद यादव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से दीपिका पाण्डेय  संयुक्त मंत्री के रूप में मनोनीत हुए।

बड़ौदा यूपी बैंक से रवि रोशन श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, बड़ौदा यूपी बैंक से राजेश श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी एवं प्रचार मंत्री के रूप में तथा नगर पालिका परिषद से अजय कुमार त्रिपाठी कार्यालय मंत्री के रूप में मनोनीत किए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बडौदा यूपी बैंक से मनीष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से अवनीश श्रीवास्तव, बड़ौदा यूपी बैंक से संजय मणि, बड़ौदा यूपी बैंक से आर्यन राय मनोनीत किए गए।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें