अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही व श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

 प्रतिदिन की जा रही जनसुनवाई के क्रम में आज दिनांक-15.04.2025 को अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही व  शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया।
 
सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।
 
साथ ही जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। 
 
इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार