साइबर ठगों से वापस कराए एक लाख छप्पन हजार रुपए
On
कानपुर। साइबर क्राइम पुलिस ने किदवई नगर निवासी विकास गुप्ता से हुई 1 लाख 56 हजार की साइबर ठगी की पूरी रकम को वापस कराया है। दिनांक 22 फरवरी 25 को पीड़ित विकास गुप्ता निवासी किदवई नगर कानपुर नगर से हुई थी 1 लाख 56 हजार चार सौ रूपये की साइबर ठगी हुई थी। साइबर ठगों द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड कराकर किये गये थे ट्रांजेक्शन दिनांक 1703.2025 को पीड़ित / आवेदक विकास गुप्ता पुत्र प्रेम नारायण गुप्ता निवासी- Y ब्लाक, किदवई नगर कानपुर द्वारा साइबर क्राइम सेल कानपुर नगर में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें पीड़ित द्वारा बताया गया कि उनको एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित के मोबाइल नम्बर पर काल आया कि आपके द्वारा एक बड़ी धनराशि जो आपके द्वारा जमा की गयी है वह आपके खाता में जमा नहीं हो पायी है, उसके लिये आपको एक फाइल डाउनलोड करनी पड़ेगी।
प्रार्थी अपनी बैंक में कुछ दिन पहले बड़ी धनराशि जमा करने गया था इस कारण वह विश्वास में आ गया और उसने उस अज्ञात व्यक्ति के कहने पर अपने फोन में एपीके फाइल डाउनलोड कर ली । एपीके फाइल डाउनलोड करने के बाद पीड़ित के बैंक खाता से कुल 05 ट्रांजेक्शन में 1,56,400/- की धनराशि स्थानान्तरित कर विभिन्न बिजली के बिल अदा किये गये ।
उपरोक्त प्रकरण में सुनील कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना / सेल कानपुर नगर द्वारा शिकायत पर संज्ञान लेते हुये साइबर तकनीकी सहायक आरक्षी प्रशान्त कुमार राजपूत को नियुक्त किया गया। जाँच के क्रम में सम्बन्धित प्राइवेट बिजली कम्पनियों को पत्राचार कर पीड़ित की पूरी धनराशि 01 लाख 56 हजार चार सौ रूपये को वापस कराया गया। पीड़ित द्वारा आज साइबर सेल कानपुर नगर आकर आभार व्यक्त किया गया।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
10 Dec 2025
10 Dec 2025
09 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List