गिरता जलस्तर: सूखते कुएं-तालाब, बढ़ता संकट

जफराबाद क्षेत्र में जल संकट गहराया, लेकिन जागरूकता की कमी

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों और कस्बों में जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है, लेकिन इस गंभीर समस्या के प्रति लोगों की उदासीनता बनी हुई है। "जल है तो कल है" का नारा तो दिया जाता है, लेकिन इसके संरक्षण के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं हो रहे हैं।
 
क्षेत्र के कई गांवों में कुएं और तालाब सूख चुके हैं, जिससे मवेशी, पक्षी और जंगली जानवरों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। हालात चिंताजनक होने के बावजूद जल संचयन को लेकर जागरूकता का अभाव दिखाई दे रहा है। अगर समय रहते लोग सचेत नहीं हुए, तो भविष्य में पानी के लिए आपसी संघर्ष की नौबत आ सकती है।
 
सिरकोनी ब्लॉक को पहले ही सेमी रेड जोन में घोषित किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद बोरिंग का सिलसिला थम नहीं रहा है। खेतों और घरों में धड़ल्ले से समरसेबल की बोरिंग की जा रही है, जिससे जल स्तर और नीचे खिसकता जा रहा है।
 
जल संकट से बचने के लिए जनता को जागरूक होकर जल संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे, अन्यथा आने वाले दिनों में पानी की किल्लत भयावह रूप ले सकती है।
 

About The Author

Post Comments

Comments