शिवद्वार मंदिर के पुजारी पर विवाद का आरोप

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

अमित मिश्रा ( संवाददाता) 

 घोरावल /सोनभद्र-स्थानीय तहसील में स्थित सत्तद्वारी गांव के शिवद्वार मंदिर के पुजारी प्रथम पक्ष अजय गिरी पुत्र सुरेश गिरी एवं सुरेश गिरी पुत्र स्व नागेश्वर गिरी निवासी ग्राम सत्तद्वारी थाना घोरावल जनपद सोनभद्र पर दूसरे पक्ष सूर्यकांत दुबे निवासी ग्राम सत्तद्वारी थाना घोरावल द्वारा आरोप लगाया कि बीती रात शिवद्वार मन्दिर परिसर से सटे हुए मकान में मीट बनाने के बात को लेकर आज सुबह लगभग 8 बजे अजय गिरी व सुरेश गिरी प्रार्थी को मां बहन कि भद्दी भद्दी गाली देते हुए प्रार्थी से झगड़ा फसाद करते हुए हाथा पाई करने लगे।

आस पास के लोगो द्वारा मौके पर बीच बचाव किया गया और प्रथम पक्ष अजय आदि द्वारा दृतीय पक्ष के सूर्यकांत दुबे को जान से मारने कि धमकी देते हुए पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से संबंध होने का धौष दिखाते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया गया । जिसके संबंध में सूर्यकांत दुबे द्वारा थाना घोरावल में शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर न्याय का गुहार लगाई है।

About The Author

Post Comments

Comments