पडरौना : फाग लाएगी उमंग साथ कर्मचारियों संग बैठक किए नपाध्यक्ष विनय जायसवाल 

होली पर्व की तैयारी पूर्ण, सड़कों की साफसफाई आदि व्यवस्था मिलेगी नगरवासियों को चकाचक

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर। रंगपर्व होली की पूर्व संध्या पर नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नपा के समस्त अनुभागों के लिपिकों सहित पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों संग बैठक कर नगरीय क्षेत्र में पेयजल, प्रकाश, सफाई सहित अन्य जरूरी सुविधाओं को चाक चौबंद बनाये रखने के दिशानिर्देश जारी किए। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि होली सनातन संस्कृति के प्रमुख त्योहारों में से एक है। उन्होंने कहा कि सभी भेद मिटाकर सभी को एक रंग में रंगते हुए गले लगाने के इस महापर्व पर हम सभी को एकजुट रहने का संदेश मिलता है। मीडिया के माध्यम से उन्होंने सभी से सुरक्षित तरीके से पूरे हर्षोल्लास के साथ होली मनाने की अपील की।
 
इस दौरान उनके साथ उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के अलावा स्टोर लिपिक महेंद्र चौधरी, जलकल लिपिक मनोज सिंह, सफाई निरीक्षक रियाजुद्दीन, सफाई नायक अनिल मौर्य, अरुण सिंह, घनश्याम, रामविनोद शुक्ल, गोविंद रौनियार, रामु, आकाश दुबे, राहुल चौरसिया, विद्यानन्द वर्मा, अशोक चौबे, हरीश प्रसाद के अलावा नपा के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें