केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश की योगी सरकार ने योजनाओं के माध्यम से बढ़ाया महिलाओं का सम्मान - मयंकेश्वर शरण सिंह 

 केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश की योगी सरकार ने योजनाओं के माध्यम से बढ़ाया महिलाओं का सम्मान - मयंकेश्वर शरण सिंह 

गौरीगंज, अमेठी। गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री तिलोई के विधायक मयकेश्वर शरण सिंह रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष  आशा वाजपेई ने उपस्थित अतिथि एवं महिलाओं का पुष्प कुछ देकर के अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे हुए हैं।  
 
इन 11 वर्षों में मोदी सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति बंदन अधिनियम भारतीय संसद में प्रस्तुत किया गया इसके पारित होने से संसद में महिलाओं की भागीदारी 33% सुनिश्चित हो जाएगी इसी प्रकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से मोदी सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जो भारत की लड़कियों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद कर रही है यह योजना 2015 में शुरू की गई है योजना के तहत बाल लिंगानुपात में सुधार और लड़कियों को शिक्षा में बढ़ावा देने पर अधिक काम किया गया है।  
 
इसी तरीके से प्रधानमंत्री ने मात्र बंधन योजना से गर्भवती महिलाओं को आर्थिक लाभ के लिए अच्छी योजना चलाई महिला शक्ति केंद्र से महिलाएं सशक्त हुई सुकन्या समृद्धि योजना से बालिकाओं का भविष्य सुरक्षित हो रहा है उज्ज्वला योजना में महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाए मुस्लिम बहनों के लिए तीन तलाक पर प्रतिबंध लाकर के उनके जीवन को वेश्यावृत्ति से बचने का काम किया है महिला ई हार्ट से महिलाओं को व्यापार में अवसर प्राप्त हुआ प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्रीय योजना सखी निवास कामकाजी महिला छात्रावास राष्ट्रीय महिला कोष योजना से महिलाओं को आसान लोन प्राप्त हुआ वन स्टाफ केंद्र योजना से महिलाएं मार्गदर्शन कर रही हैं।  
 
इसी प्रकार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मिशन शक्ति अभियान उत्तर प्रदेश में लाकर के महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुरक्षा सम्मान और रोजगार के अवसर प्रदान किए गए महिला सुरक्षा बल एंटी रोमियो स्क्वायड यह है बाल महिलाओं और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गठित किया गया था महिला ग्राम प्रधान और पंचायत में भागीदारी उत्तर प्रदेश की सरकार ने पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए 50% सीट आरक्षित की की गई है जिससे वह राजनीति में आगे बढ़ सकें महिला सशक्तिकरण केंद्र कौशल विकास योजना में महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण मिला। 
 
इसी प्रकार रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब महिलाओं और बालिकाओं को बहुत सहयोग मिला पिंक बूथ और पिक पुलिस स्क्वायर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश में पिंक बूथ और महिला पुलिस बल्कि विशेष टुकड़ी बनाई गई जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
 
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा वाजपेई ने आए हुए समस्त महिलाओं एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला संयोजक प्रतिमा त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा  उपमा सरोज, वन नेशन वन इलेक्शन की जिला संयोजक  प्रज्ञा त्रिपाठी, कुसुम सिंह, नीरज पांडे,बिंदु गुप्ता,बिन्दू गुप्ता ,अर्चना ओजस्वी सहित सभी प्रमुख महिलाएं उपस्थित रहीं। 
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel