नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
गन्ने से भरा ट्रक और खाद से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में हुई ज़ोरदार टक्कर, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
लहरपुर सीतापुर लहरपुर-बिसवां राष्ट्रीय राजमार्ग 727 पर एक बड़ा हादसा टल गया ग्राम न्यामुपुर मोड़ पर गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक और खाद से भरी ट्रैक्टर ट्राली में आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना बृहस्पतिवार को हुई ट्रक लहरपुर की तरफ से आ रहा था ट्रैक्टर ट्राली बिसवां की तरफ से आ रही थी टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हालांकि, दोनों वाहनों के चालक और आसपास खड़े लोग बाल-बाल बच गए उप निरीक्षक नूर मोहम्मद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया उन्होंने पुष्टि की कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है यह मार्ग दुर्घटनाओं के लिए जाना जाता है न्यामुपुर मोड़ पर विभाग द्वारा कोई संकेत सूचक बोर्ड नहीं लगाया गया है इसी कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं!!


Comments