नंदना ग्राम पंचायत में भ्रस्टाचार का मामला, ग्रामीणों में आक्रोश।

ग्राम पंचायत में भ्रस्टाचार का मामला

नंदना ग्राम पंचायत में भ्रस्टाचार का मामला, ग्रामीणों में आक्रोश।

स्वतंत्र प्रभात ( संवाददाता) 

रॉबर्टसगंज /सोनभद्र- 

नगवां विकास खंड के ग्राम पंचायत नंदना में ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रधान ने अपने सगे संबंधियों के घर तक लाखों रुपए खर्च कर रास्ते बनवाए हैं। इसके साथ ही हैंडपंप रिबोर के नाम पर अपने खेतों में बोरिंग कराकर सिंचाई की जा रही है।मनरेगा के कार्यों में भी व्यापक अनियमितता देखने को मिली है।

समतलीकरण के नाम पर लाखों रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया है। मजदूरों को कार्य करने के लिए दर्शाया गया है, जबकि उन्होंने कोई काम नहीं किया है। मनरेगा का धन प्रधान के चहेतों के खाते में भेजा गया है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से ईमानदारी से जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जांच ठीक से हो तो सब कुछ सामने आ जाएगा। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस भ्रष्टाचार में कुछ प्रभावशाली लोगों का हाथ है, जिसके चलते प्रधान निरंकुश होकर सरकारी धन की बंदरबांट कर रहे हैं।

माँ अन्नपूर्णा रसोई के दो वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिकोत्सव कर दानदाताओं का सम्मान किया गया। Read More माँ अन्नपूर्णा रसोई के दो वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिकोत्सव कर दानदाताओं का सम्मान किया गया।

इस मामले में कई समाचार पत्रों और पोर्टलों में खबरें प्रकाशित हुई हैं, लेकिन अभी तक कोई जांच नहीं बैठी है और न ही कोई कार्रवाई की गई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।इस संबंध में खंड विकास अधिकारी नगवां ने बताया कि इस तरह का कोई प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है।

बीडीओ सुरियावां का सख्त आदेश,लापरवाही पर होगी कार्यवाही Read More बीडीओ सुरियावां का सख्त आदेश,लापरवाही पर होगी कार्यवाही

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel