नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
एसपी ने किया पनियरा थाने का औचक निरीक्षण
आगामी त्योहार को लेकर असामाजिक तत्वों पर निगरानी और चौकस रहने के दिए निर्देश
(रिपोर्ट:- अखण्ड प्रताप अग्रहरी)
पनियरा/महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मंगलवार को पनियरा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, मालिकाना, मेस हवालात, बैरक, थाने की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया।
इसके अलावा अपराध रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी रजिस्टर, गुंडा रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर आदि महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन कर थाना क्षेत्र में घटित अपराधों के विषय में जांच पड़ताल किया। साथ ही आगामी त्योहार को लेकर असामाजिक तत्वों पर निगरानी और चौकस रहने को लेकर थाना प्रभारी को निर्देशित किए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी रजिस्टर्स, अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव आदि के निर्देश दिए। थाना पर आए फरियादियों की शिकायते सुन विधिक निस्तारण करने थाना प्रभारी को निर्देशित किया। थाना प्रभारी को क्षेत्र में विधि-व्यवस्था कायम रखने, क्षेत्र में शांति बनाए रखने एवं संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Comments