वाहन चोरी के चार अभियुक्तों को घाटमपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बर्रा और हनुमत बिहार थाना क्षेत्र में देते थे चोरी की घटनाओं को अंजाम 3 बाइक,दो स्कूटी बरामद
On
कानपुर।
कमिश्नरेट की थाना घाटमपुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए। वाहन चोरी की कई घटनाओं का अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से पता करने पर 3 बाइक और दो स्कूटी बरामद हुई हैं।
इसकी जानकारी देते हुए डीसीपी साउथ आशीष श्रीवास्तव ने प्रेस को बताया कि कल रात्रि जब घाटमपुर थाना पुलिस चैकिंग कर रही थी तो चैकिंग के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को रोका तो वह भागने लगे। पुलिस ने दौड़कर उनको पकड़ा। इनके कब्जे से पुलिस ने 3 बाइक व दो स्कूटी बरामद की। माल बरामदगी के आधार पर इनपर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
इनके द्वारा थाना हनुमंत विहार और बर्रा क्षेत्र में कुछ बाइकें व स्कूटी चोरी की गईं थीं। डीसीपी साउथ द्वारा अभियुक्तों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
06 Dec 2025
06 Dec 2025
06 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
07 Dec 2025 11:43:10
Harley-Davidson: हार्ले-डेविडसन ने भारतीय बाजार में अपनी दूसरी सबसे छोटी मोटरसाइकिल X440T लॉन्च कर दी है। यह मॉडल पहले से...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List