हादसों को दावत देते ओवरलोड वाहन

इनकी वजह से जगह जगह लग रहा जाम

Swatantra Prabhat Balrampur Picture
Published On

ट्रैफिक नियमों का नहीं दिख रहा असर

ब्यूरो रिपोर्ट बलरामपुर 

 

गायत्री मंत्र से होता है आत्मिक उत्थान और संकटों का निवारण - कैलाश नाथ तिवारी Read More गायत्री मंत्र से होता है आत्मिक उत्थान और संकटों का निवारण - कैलाश नाथ तिवारी

पहले भी हो चुके थे डिपोर्ट, फिर दिल्ली में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक; दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई Read More पहले भी हो चुके थे डिपोर्ट, फिर दिल्ली में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक; दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बलरामपुर जनपद में ओवरलोड वाहनों का खेल लगातार चल रहा है जिसके चलते हादसे का डर देखा जा रहा है। ओवरलोड वाहन हादसे को दावत दे रहे हैं इन पर ट्रैफिक नियमों का असर नहीं देखा जा रहा है। बलरामपुर जनपद के तमाम क्षेत्रों में ओवरलोड गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली देखे जा रहे हैं।जिससे आए दिन ट्रैक्टर ट्राली पलटने के भी बात सामने आ रही है। 

 

बलरामपुर जनपद में वैसे तो प्रतिदिन बड़े वाहन ओवरलोड करके यात्रा कर रहे हैं ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है लेकिन बीते दिनों से गन्ना पेराई सत्र शुरू होने के बाद से क्षेत्र में अधिक ओवरलोड वाहन दिखाई दे रहे हैं जिसके चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मामले पर नगर निवासी अमन कुमार, राजेश कुमार, राजकुमार आदि लोगों का कहना है ओवरलोड गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली की वजह से लोगों को काफी समस्या हो रही। हमेशा हादसे का डर बना रह रहा है। 

प्रयागराज में अगवा एलकेजी छात्र 28 घंटे बाद बरामद, मां के मायके का युवक निकला अपहरणकर्ता। Read More प्रयागराज में अगवा एलकेजी छात्र 28 घंटे बाद बरामद, मां के मायके का युवक निकला अपहरणकर्ता।

 

नगर क्षेत्र में लग रहा जाम 

बलरामपुर के नगर क्षेत्र में ओवरलोड गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली की वजह से जाम लग रहा है इसकी वजह से लोगों को आने-जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। कभी-कभी घंटे ट्रैफिक में लोगों को फंसे रहना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है की ट्रैफिक नियमों की सरेआम ऑरहेलना हो रही है विभाग भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। 

 

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से लगभग 3 घंटे मार्ग रहा बाधित

बीते मंगलवार को तुलसीपुर मार्ग पर एक गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने के चलते लगभग 3 घंटे मार्ग बाधित रहा है जिसके चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है वही इस पर स्थानीय लोगों का कहना है। की ट्रैफिक पुलिस पर ध्यान नहीं दे रही है जिसकी वजह से ओवरलोडिंग हो रहा है और आए दिन ट्रैक्टर ट्राली पलट रही है।

About The Author

Post Comments

Comments