दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत, तीन लोग गंभीर!।

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

प्रयागराज। गंगानगर के सराय ममरेज थाना क्षेत्र में दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर ले जाया गया, जहां से गंभीर अवस्था में डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। फूलपुर क्षेत्र के प्रतापपुर खुर्द के रहने वाले राहुल यादव (25) अपने साथी चंचल (17) निवासी प्रतापपुर, विजय (25) निवासी जंघई के साथ बाइक से मियां का पूरा की तरफ जा रहे थे। जबकि फूलपुर की ओर से बाइक सवार सनी कुमार (24) निवासी बौड़ई, विकास कुमार (25) व मनजीत कुमार (20) निमंत्रण से घर लौट रहे थे।
 
शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे दोनों बाइक की सराय ममरेज थाना क्षेत्र के सेमरी के सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में प्रतापपुर खुर्द गांव के राहुल यादव (25), बौड़ई निवासी सनी कुमार (24) और मनजीत कुमार (20) मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों बाइक पर सवार प्रतापपुर निवासी चंचल, जंघई निवासी विजय, बौड़ई गांव निवासी विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने ग्रामीणों,घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि गंभीर अवस्था में सभी घायलों को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सराय ममरेज और फूलपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
तेज रफ्तार और ट्रिपलिंग हादसे की वजह
सराय ममरेज के सेमरी के सामने शुक्रवार रात तीन की मौत और तीन युवकों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और तीन-तीन लोग बाइक पर सवार थे। रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए हैं।
 
हेलमेट पहने होते तो बच सकती थी जान
शुक्रवार रात फूलपुर-वारी मार्ग पर सेमरी गांव के सामने दर्दनाक हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग इस बात की चर्चा करते रहे कि यदि बाइक सवार युवक हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें