स्कूल वैन की आमने_सामने भिड़ंत

कौशाम्बी स्वतंत्र प्रभात

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

12 घायल बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, ग्रामीण बोले स्पीड बहुत ज्यादा थी

 सिराथू तहसील प्रभारी नितिन कश्यप

सिराथू कौशाम्बी।

कोखराज के जलालपुर टेगांई में निजी स्कूल की दो वैन आपस में टकरा गई। वैन की टक्कर से उसमें सवार एक दर्जन बच्चे घायल हो गए है।घायलों को ग्रामीणों ने निजी मदद नजदीकी में अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ प्रथमिक उपचार के बाद बच्चों को‌ घर के लिए छोड़ दिया गया। पुलिस ने हादसे की सुचना पर वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सिराथू में महर्षि दयानन्द सरस्वती स्कूल संचालित है स्कूल में बच्चों को दूर दराज से लाने व ले जाने के लिए वैन की सुविधा अभिभावकों को मुहैया कराई गई है बृहस्पतिवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल की वैन बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक जल्दी जल्दी बच्चों के स्कूल से घर छोड़ने की कोशिश में वैन के ड्राइवर बच्चों को लेकर तेज गति से आ जा रहे थे। टेगांई जलालपुर गाँव के समीप महर्षि दयानन्द सरस्वती स्कूल की दो वैन आपस में आमने-सामने से टकरा गई। दोनों वैन में सवार करीब 12 बच्चों चोटिल हो गए। 

वैन से घायल बच्चों को स्थानीय लोगों ने अपने प्रयास से बहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल पहुचाया। घायल बच्चों में आशुतोष, अंशुमान, हिमांशु, आर्यन, राकेश, आंशिक, अंशपाल, रितिक, उमेश, सामने आए हैं निजी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया सड़क हादसे में घायल बच्चों को मामूली चोट लगी थी जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की इजाजत दे दी गई है।

खुनियांव ब्लाक ग्राम पंचायत करही खास में मनरेगा घोटाले का पर्दाफाश प्रधान और सचिव समेत कई पर गिरी गाज,  ₹2.17 लाख की वसूली का आदेश Read More खुनियांव ब्लाक ग्राम पंचायत करही खास में मनरेगा घोटाले का पर्दाफाश प्रधान और सचिव समेत कई पर गिरी गाज,  ₹2.17 लाख की वसूली का आदेश

थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्त ने बताया घायल बच्चों को इलाज के बाद घर भेज जा चुका है। हादसे का शिकार पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लिया है पीड़ित परिवार से तहरीर की मांग की गई है तहरीर मिलने पर संबंधित की खिलाफ कानूनी कारवाई जाएगी।

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष 13 मार्च को सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की करेंगी जन सुनवाई Read More राज्य महिला आयोग अध्यक्ष 13 मार्च को सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की करेंगी जन सुनवाई

 

गोरखपुर :बेलघाट में डंफर का कहर: 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कई घंटे जाम Read More गोरखपुर :बेलघाट में डंफर का कहर: 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कई घंटे जाम

 

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार