फिल्म अभिनेता व सांसद रवि किशन ने सुरेश अवस्थी के लिए किया रोड शो- बोले न को बंटेगा न ही कटेगा 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

कानपुर। भोजपुरी फिल्म अभिनेता तथा भाजपा सांसद रवि किशन ने आज कानपुर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी के लिए वोट मांगे।  सांसद रवि किशन ने पत्रकारों से कहा कि न तो कोई बंटेगा और न ही कोई बंटेगा लेकिन सब मिलकर वोट करेंगे तो सुरेश अवस्थी वो विजय मिलेगी। कानपुर में हो रहे सीसामऊ उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार का अंतिम दौर था। जिसमें सभी प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक दी है। गोरखपुर के सांसद रवि किशन के रोड शो कर सुरेश अवस्थी के लिए वोट मांगे।
 
बृजेश स्वरूप पार्क में भाजपाई एकत्र हुए भाजपाई रोड शो का हिस्सा बने। यह रोड शो  सीसामऊ विधानसभा के कई क्षेत्रों से होता हुआ रायपुरवा पार्क में समाप्त हुआ। रवि किशन रोड शो के माध्यम से सीसामऊ के भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी के लिए वह वोट मांगें। रवि किशन के रोड शो में शामिल होने के लिए मुस्लिम भी बड़ी संख्या में पहुंचे। गाड़ी पर रवि किशन के साथ भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी व अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे। 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार