अनियंत्रीत होकर टकराई सिलेंडर से भरी, गैस एजेंसी  कि गाड़ी 

 बाल बाल बचे लोग , हो सकता था बड़ा हादसा 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

शहडोल/- विगत दिनों घरेलू गैस से भरी गैस एजेंसी कि गाड़ी बूढ़ार पुल के नीचे स्थित दुकान में तेजी से जा टकराई, इस घटना के दौरान कई सब्जी के विक्रेता ठेला में, व जमीन पर बैठे थे, जहां पर लोग अनियंत्रीत वाहन को देखते हुए सूझ बुझ के कारण वहां से बच निकले नहीं तो गंभीर घटना का हो जाना लाजमी था, इत्तेफाक यह था कि गैस एजेंसी कि गाड़ी किसी आग के स्थान में, भट्टी इत्यादि में नहीं जा टकराई नहीं तो गंभीर त्रासदी भी हो सकती थी।
 
पुरानी गाड़ियों से ढोते हैं गैस
बात यह नहीं है कि गैस एजेंसी कि जो गाड़िया घरेलू व औद्योगिक गैस ढोते हैं उनके बीमा है या नहीं और है भी, फिर भी आज तक भंगार जैसे गाड़ियों ,से कई वर्षों पुरानी गाड़ियों से गैस सिलेंडर कि सप्लाई होती है। यह बात अलग है कि  इस घटना से जान मॉल को कोई गंभीर छती नहि पहुंची मगर प्रश्न यह है कि अनफिट गाड़ियों से सप्लाई का कार्य कब तक होगा।
 
होटल दुकानों में घरेलू गैस का उपयोग 
नगर के कई होटल दुकानों,चाय के ठेलो, चाट फुल्की के दुकानों में घरेलू गैस का धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है जबकि उपरोक्त व्यक्तियो को औद्योगिक गैस का उपयोग करना चाहिए, नियमानुसार गाइडलाइन भी यहीं है मगर गाइडलाइन की धज्जियां उड़ रही हैं, और गाइड लाइन की धज्जियां भी क्यो न उड़े जब उन्हें घरेलू गैस का इस्तेमाल निसंकोच करने का अधिकार जो प्राप्त है, मगर इस ओर अधिकारियों की नज़र न के बराबर है, ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें