एंटीक्रप्शन टीम ने घूस लेते लेखपाल को पकड़ा
निघासन-खीरी कस्बे में कमरा लेकर किराए से रुक रहे लेखपाल ने जमीनी विवाद के मामले को निपटाने के लिए किसान से करीब तीन लाख रुपए की घूस लेते हुए एंटीक्रिप्शन टीम ने धर दबोचा।कमरे के बाहर खींचते हुए आनन फानन उसे लेकर सिंगाही की तरफ चले गए।निघासन तहसील के अंतर्गत सिंगाही भेड़ौरा क्षेत्र के लेखपाल जगदीश प्रसाद सिंगाही के ही एक किसान से तीन लाख रुपए की मांग की।
मंगलवार दोपहर किसान तीन लाख रुपए व मिठाई का डिब्बा लेकर लेखपाल के कमरे में गया।कुछ देर बाद एंटीक्रप्शन टीम ने मौके पर ही लेखपाल को पकड़ लिया।उसे खदेड़ते हुए रजिस्ट्री ऑफिस तक लेकर पहुंचे और गाड़ी में बिठाने के बाद सिंगाही की ओर लेकर चले गए।इस बात की जानकारी जब तहसील में पहुंची तो लेखपाल कछ के भीतर हड़कंप मच गया।वहीं मौके पर पहुंचकर कई लेखपालों ने जानकारी जुटाने का प्रयास करने लगे।


Comments