बिहार : जेडीयू कार्यकर्ता समागम में पार्टी की मजबूती पर रहा जोर 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बगहा, पश्चिमी चंपारण। बगहा संगठन जिला अंतर्गत आज बुधवार को बगहा के पुष्पांजलि मैरेज हाल में जेडीयू कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर वाल्मिकीनगर सांसद सुनील कुमार रहे साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा शामिल हुए एवं बगहा संगठन जिला के जिला स्तरीय कार्यकर्ता से लेकर पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की मजबूती एवं 2025 बिहार विधानसभा चुनाव संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा किए। इस कार्यक्रम में विधान पार्षद सह जदयू जिलाध्यक्ष भीष्म सहनी, वाल्मीकिनगर विधायक रिंकु सिंह, पूर्व सांसद कैलाश बैठा, पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह, पूर्व विधान पार्षद राजेश राम, पार्टी प्रवक्ता राकेश सिंह सहित वरिष्ठ नेतागण पदाधिकारीगण एवं सम्मानित कार्यकर्तागण शामिल हुए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें