नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
ग्राम पंचायतों में कूड़ा घर निर्माण के नाम व्यापक भ्रष्टाचार
कूड़ाघर के निर्माण में मानक और गुणवत्ता पर सवालिया निशान
बलरामपुर सरकार जहां भारत स्वच्छ मिशन अभियान के अंतर्गत लाखों और करोड़ों रुपए ग्राम पंचायत को प्रदान करती है जिससे स्वच्छता अभियान का पालन करवा गाव में स्वक्षता मिशन के अंतर्गत स्वक्षता क़ायम किया जा सके। जिसके अंतर्गत तमाम ग्राम पंचायतों में कूड़ाघर बनाने का कार्य जोर शोर से हो रहा है
। जिसमें सूखा गीला कूड़ा एकत्र करवा उसे पौष्टिक खाद में कन्वर्ट करने दावे प्रशासनिक जिम्मेदार करते है ।लेकिन जो तस्वीर ग्राम पंचायतों में देखी जा रही उसमे व्यापक भ्र्ष्टाचार देखने को मिली है। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि कूड़ा सेंटर के नाम पर ग्राम प्रधान व सचिव राजस्व की मलाई काट रहे है ।
वही कूड़ाघर की हालत काफी खराब है कहीं आधा अधूरा बनाकर पेमेंट हो जाता है तो कही सिर्फ कागज में ही निर्माण हो कर पेमन्ट हों जाता है तो कही निर्माण होने के बाद महीने दो महीनों में ही जर्जर हो जाता है जिसका दीवार और पिल्लर तक क्रेक हो के गिरने लगता है यह कूड़ा घर की गुणवत्ता और मानक। जबकि सरकारी आंकड़ों में गांव का मौसम गुलाबी है और जिले के जिम्मेदार और प्रशासनिक अधिकारी को रिपोर्ट संतुष कर दिया जाता है । अगर बात की ग्राम पंचायतों में विकास की बात की जाय तो तस्वीर सच बताने के लिये पर्याप्त है ।
पहला कूड़ाघर की तस्वीर
तुलसीपुर विकासखण्ड के बड़गांव मोहनापुर की जहां पर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने के नाम पर व्यापक भ्रष्टाचार की बात सामने आ रही है जहां आधा अधूरा घर बनाकर पेमिन्ट होने की बात सामने आती है जबकि देखा जा रहा है कि उस कूड़ा घर में छाजन भी नहीं लगा है।
दूसरा मामला की तस्वीर
विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम पंचायत खैरी का है जहां पर कूड़ाघर घर बनाया गया है ।लेकिन बनने के कुछ महीनो के अंदर कूडाघर की दीवार में जगह जगह क्रेक हो गया और दीवाल धँस गया जिसमें गाव वाले बताते है कि मिट्टी पटवाने के बाद धँस गई है। जिसका नजरा तस्वीरों में देखे जा सकते हैं तीसरा मामला की तस्वीर
ग्राम पंचायत चौहत्तरकला में बनाया गया जंहा कूड़ा घर में जगह-जगह टूट गया है ऐसे ही अगर तमाम ग्राम पंचायत का भौतिक सत्यापन की जाए तो भृष्टाचार का पोल खोलने के लिए पर्याप्त होगा और पूरी हकीकत खुलकर सामने आ जाएगी। वही दूसरी तरफ देखा जा रहा है ग्राम पंचायत निधि से इतने पैसे खर्च होने के बाद भी ग्राम पंचायत में स्वक्षता अभियान पूरी तरह फेल दिख रहा है और जगह जगह गंदगी और कूड़े के अंबार की बात सामने आ रही है जबकि स्वच्छता के नाम पर ग्राम पंचायत में लाखों रुपए खर्च करने की बाद भी स्वक्षता फेल नजर आ रही है।

Comments