मंडी समिति तुलसीपुर बना नशेड़ियों का अड्डा देर रात तक चलता है पीने का दौर

मंडी समिति की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल जब सुरक्षा व्यवस्था ऐसी हो 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

हुड़दंग और बियर के साथ आतिशबाजी कैसे जब सुरक्षा कर्मी की है तैनाती

बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर मंडी समिति में असामाजिक कृत वाले अपराधी किस्म के लड़कों द्वारा मंडी समिति तुलसीपुर में बीती रात विभिन्न प्रकार के गोला तमाशा के साथ की गई आतिशबाजी मंडी के सुरक्षा व्यवस्था के दावे की पोल खोल रही है जबकि वहां पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की गई है वही आप को बता दे कि शाम ढलते ही मंडी समिति के अंदर मनचलों का आवागमन होता है जो देर शाम तक वहां रहते है और वही पर बियर और शराब पीने का दौर भी चलता है जिसपर कोई अंकुश नही लगता देखा जा रहा है।  
 
जबकि वहाँ तैनात सुरक्षा कर्मियों का अता पता भी न रहने की बात सामने आ रही है।जबकि मंडी समिति में तमाम बड़े व्यापारिक गोदाम और प्रतिष्ठान भी है जंहा से व्यापारिक कार्य प्रतिदिन होता है लेकिन अगर कोई बड़ी घटना होती है तो फिर आखिर किसकी जिम्मेदारी होगी जब यहां के सुरक्षा का यह आलम है कि शाम ढलते यहां पर आपराधिक कृत्य के लोगो का आवागमन के साथ मंडी में शराब और बियर का दौर चलता है । 
 
बताते चलेगी मंडी समिति तुलसीपुर के अंदर बीती रात्रि 14 तारीख को करीब 10:00 बजे दर्जनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर 50 की संख्या में कुछ अपराधी किस्म के लड़के एकाएक मंडी के अंदर खुशहाली केंद्र के बगल पहुंचते हैं और बियर पीते हुए विभिन्न प्रकार के गोला तमाशा के साथ आतिशबाजी करते हैं और काफी देर तक हुड़दंग मचाते रहे। इतना सब कुछ होते हुए फिर भी मंडी के सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों का कही अता-पता नहीं रहा।जिससे साफ जाहिर है कि मंडी में तैनात सुरक्षा कर्मी अपने दायत्व के प्रति कितने जिम्मेदार है ।
 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें