जमीनी रंजिश में मनबढ़ ने पड़ोसी युवक को मारपीट कर किया घायल, दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

जमीनी रंजिश में मनबढ़ ने पड़ोसी युवक को मारपीट कर किया घायल, दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

 सहजनवा/गोरखपुर । हरपुर बुदहत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौली निवासी सियाराम उपाध्याय पुत्र स्व बशिष्ट मुनि उपाध्याय ने थाना पुलिस को तहरीर देकर जमीनी रंजिश को लेकर मनबढ़ पड़ोसी विजयी उपाध्याय पुत्र स्व नर्वदा उपाध्याय पर मारने पीटने तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
 
 थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौली निवासी सियाराम उपाध्याय पुत्र स्व बशिष्ट मुनि उपाध्याय के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि 21मई को जमीनी रंजिश को लेकर शाम चार बजे के करीब हमारे पड़ोसी विजयी उपाध्याय पुत्र स्व नर्वदा उपाध्याय ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मार पीट कर मुझे घायल कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल भिजवाया।
 
 इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि सियाराम उपाध्याय की तहरीर पर विजयी उपाध्याय के खिलाफ धारा 323,504,506 आईपीसी मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024