देवरानी से झगड़े के बाद मासूम को बड़ी मां ने दो मंजिला मकान से फेंक कर मार डाला!

 देवरानी से झगड़े के बाद मासूम को बड़ी मां ने दो मंजिला मकान से फेंक कर मार डाला!

प्रयागराज। शहर के चांदपुर सलोरी स्थित जेपी चौराहे के पास घरेलू विवाद को लेकर एक वर्षीय मासूम को दो मंजिला छत से नीचे फेंक कर मार डाला गया। घटना को अंजाम उसकी बड़ी मां ने दिया। उसने खुद को भी कमरे में बंद कर लिया। 
 
कर्नलगंज पुलिस ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। आरोपी और उसके पति से पूछताछ की जा रही है। सलोरी के सुरेंद्र निषाद का बड़े भाई से लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा है। करीब सप्ताह भर पहले भी मारपीट की गई थी, जिस पर सुरेंद्र ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
 
सुरेंद्र की पत्नी अल्पना का कहना है कि मंगलवार देर शाम वह कमरे में अपने तीन बच्चों के साथ थी। उसी समय उसके जेठ व जेठानी आए। पति को अपशब्द कहते हुए मारपीट करने लगे। वह बचाने दौड़ी तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इसी बीच उसकी जेठानी ने उसके सबसे छोटे एक वर्षीय पुत्र गोलू को चारपाई से उठाकर दो मंजिला मकान से नीचे फेंक दिया। गोलू को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम से भी घटनास्थल की जांच कराई गई है।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024