कुशीनगर : वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया पिंजड़ा

कुशीनगर : वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया पिंजड़ा

कुशीनगर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल गायघाट में एक सप्ताह से तेंदुए की चहलकदमी से लोग परेशान हैं। वन विभाग की तरफ से लगातार काॅबिंग के बाद भी वह पकड़ में नही आ सका है। रविवार को वन विभाग की टीम उसे पकड़ने के लिए बकरी बांधकर पिंजरा लगाया।जंगल गायघाट गांव के आसपास में पिछले एक सप्ताह से किसी हिंसक जानवर होने की बात सामने आ रही थी। वन विभाग के शुरुआती जांच में यह बात सामने आई थी।  सुबह वन विभाग के वन दरोगा रामध्यान पांडेय की अगुवाई में टीम गांव पहुंचकर जांच की। खेतों में पदचिह्न देखने के बाद तेंदुए के होने की बात सामने आई। सूचना के बाद डीएफओ वरुण सिंह के निर्देश पर 5:45 मिनट  शाम तेंदुए को पकड़ने के लिए बद्री नारायण महाविद्यालय के पास झरही नाले के पास पिंजड़ा लगाया गया। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिजड़े में बकरी भी बांधा गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सरेह में जाने से मना किया है। लोगो से अपील की गई है कि आबादी में ही रहे। वरिष्ठ बन दरोगा रामध्यान पांडेय ने बताया की क्षेत्र में तेंदुआ होने की पुष्टि हुई है। इसलिए उसे पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया है। उन्होंने लोगों से सरेह में नहीं जाने की अपील की है। इस दौरान रेंजर सत्येंद्र सिंह, वन दरोगा इंद्रजीत पटेल, वन रक्षक आकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024