वेदों में ही हमारा विज्ञान एवं स्तुति की विधि है: सगीता आर्या
आर्य समाज का वार्षिकोत्सव एवं सम्मेलन आयोजित
सहारनपुर। आर्य समाज खालापार का वार्षिक उत्सव व आर्य सम्मेलन का धूमधाम से आयोजन किया गया, प्रतिभावन बच्चे समेत गणमान्य लोगो को सम्मानित किया गया। आर्य सम्मेलन का धूमधाम से आयोजन किया गया। जिसमे शिक्षा के क्षेत्र मे बच्चो को व समाज सेवा में क्षेत्र में सर्वाेत्तम कार्य करने के लिये समाज के लोगो को सम्मानित किया गया।
आयोजन का प्रारंभ यज्ञ से किया गया। यज्ञ में प्रेम कुमार शर्मा, संजय शर्मा, संतोष ( प्रधानाचार्या), रविंद्र कुमार शर्मा, अलका शर्मा, नमिता शर्मा, मुकेश शर्मा एडवोकेट, सविता शर्मा, अशोक कुमार, सतीश शर्मा, मनीष शर्मा, प्रवीण शर्मा, सही राम, उमा शर्मा व सुषमा शर्मा ने आहूति दी। इसके उपरांत महानविदुषी संगीता आर्या द्वारा ईश भजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम तीन सत्र में चला।
पहले सत्र में यज्ञ हुआ, दूसरे सत्र में संगीता आर्या जी ने वेदों की महिमा पर भजन गाकर सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया तथा बीच में वेदों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि आज समाज में जो हम भटके हैं, हमने यज्ञ करने छोड़ दिये और पाश्चात्य सभ्यता को अपना लिया जिसका खामियाजा समाज भुगत रहा है। वेद ईश्वर की वाणी है। वेद पढ़ने का अधिकार
प्राणी मात्र को है। ब्रिटिश काल में वेदों को लुप्त कर दिया गया। स्वामी दयानंद जी ने वेदों को संकलित कर वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया। वेद मार्ग ही मनुष्य मात्र को दिशा प्रदान कर सकता है।
संगीता आर्या ने वेदों के विषय में विस्तार से बताया। वेदों में ही हमारा विज्ञान है तथा स्तुति की विधि है । वेद मार्ग पर चलकर मनुष्य जीवन को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम मे आर्य समाज, खालापार, सहारनपुर द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा-2024 में सहारनपुर जिले की टापर छात्रा कु. यशवी कुश को सम्मानित किया गया तथा इस बालिका के उज्ज्वल भविष्य के लिये समाज ने आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर ही इंटरमीडिएट परीक्षा- 2024 में आर्य कन्या इंटर कालेज, सहारनपुर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कु.पलक व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कु० साईबा को सम्मानित किया गया तथा हाईस्कूल परीक्षा-2024 में आर्य कन्या इंटर कालेज, सहारनपुर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कु वंश व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कु. खुशी को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाज सेवा में क्षेत्र में सर्वाेत्तम कार्य करने के लिये बार एसोशिएसन के दो बार एवं आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, जनता रोड़, सहारनपुर के अध्यक्ष अरविंद शमार्, डायरेक्टर व इंजीनियर भव्य जैन को शिक्षा के क्षेत्र में
अग्रेत्तर कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ० बृजेश कुमार शर्मा, डॉ. राज कुमार, अनेश शर्मा, मुकेश दीक्षित, ककेशर्मा, अतुल पाराशर, मनमोहन शर्मा, राजीव शर्मा, अनुभव शर्मा, अंकित चौधरी, जयवीर
सिंह राणा, रुपेश वत्स, किशोर कुमार शर्मा, संदीप शर्मा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
अंतर्राष्ट्रीय
Online Channel
खबरें
राज्य

Comment List