लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस व एसएसबी ने किया फ्लैग मार्च

आपराधिक गतिविधि व घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें- क्षेत्राधिकारी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

महराजगंज। क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में परसामलिक पुलिस व एसएसबी के जवानों ने रविवार को फ्लैग मार्च निकालकर क्षेत्र का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में लोगों को शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाना था।
 
जवानों ने स्थानीय थाने से निकलकर सीमावर्ती गांव रेहरा, सेवतरी, झिगटी, खैरहवा दूबे, बभनी समेत क्षेत्र के अन्य संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च किया। क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे में लोग भयमुक्त होकर मतदान करें।
 
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को चाहिए कि किसी भी आपराधिक गतिविधि व घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। इस अवसर पर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार, चौकी प्रभारी अमित सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार भारती, चंद्रशेखर मौर्य , कांस्टेबल उज्वल दीक्षित समेत बड़ी संख्या में एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें