आरेडिका एवं फोर्ज्ड व्हील प्लान्ट में रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (उत्पादन इकाई) का दौरा 

आरेडिका एवं फोर्ज्ड व्हील प्लान्ट में रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (उत्पादन इकाई) का दौरा 

 लालगंज। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना एवं फोर्ज्ड व्हील प्लान्ट का शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (उत्पादन इकाई)  संजय कुमार पंकज ने दौरा किया। श्री पंकज ने आरेडिका के महाप्रबंधक  प्रशान्त कुमार मिश्रा तथा उच्च अधिकारियों के साथ कोच उत्पादन एवं फोर्ज्ड व्हीलों  के निर्माण तकनीक का निरीक्षण किया। व्हील फैक्ट्री के अधिकारियों ने कच्चे माल से लेकर फोर्ज्ड व्हीलों के निर्माण के सभी चरणों के बारे में जानकारी दी। 
 
अपर सदस्य  का दौरा इस मायने में और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि अभी हाल में फोर्ज्ड व्हील प्लान्ट का स्वामित्व राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड से रेल मंत्रालय को हस्तांतरित हुआ है। अपर सदस्य  रेल पहिया की सप्लाई चैन को प्रभावी बनाने के उपायों तथा रेल व्हीलों की गुणवत्ता संबंधित मानकों का निरीक्षण कर आरेडिका के उच्च अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। आरेडिका के व्हील निर्माण से एक ओर फोर्ज्ड व्हीलों के विदेशी आयात से राहत मिलेगी।
 
आरेडिका फोर्ज्ड व्हीलों का स्वंय उत्पादक एवं भारतीय रेल उपभोगता बनेगी तो इससे अतिरिक्त श्रम एवं समय की बचत होगी।  आरेडिका के कर्मचारी यूनियनों एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने अपर सदस्य के  साथ मुलाकात की एवं कर्मचारी सुविधाओं से संबंधित विचार विमार्श किया। इस अवसर पर आरेडिका के सीएओ संजय कुमार कटियार, पीसीएमई  विवेक खरे,  एसडीजीएम एवं सीवीओ अकमल वदूद, सीडीई  डीके सिंह, व्हील फैक्ट्री के वरिष्ठ अधिकारी  सदानन्द सरकार सहित उच्च अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel