जिला उपाध्यक्ष ने स्थापना दिवस को संपर्क दिवस के रूप में मनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
दुविधा में कांग्रेस अमेठी में ढूंढे नहीं मिल रहा प्रत्याशी, जप्त होगी जमानत - जिला उपाध्यक्ष
On
गौरीगंज अमेठी। भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस को संपर्क दिवस के रूप में मना रही है ,और इसी के चलते अमेठी में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार बैठक करते हुए रणनीति बना रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी अमेठी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला ने शक्ति केंद्र मकदूमपुर कला पर सभी बूथ अध्यक्षों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए बताया कि स्थापना दिवस को पार्टी संपर्क दिवस के रूप में मना रही है।
ऐसे में बूथ अध्यक्ष एवं बूथ कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे तथा भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं से लोगों को अवगत कराते हुए पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सबका मुंह मीठा करायेंगे। पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में अमेठी जनपद के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अमेठी में दुविधा में है कांग्रेस को अभी तक अमेठी में प्रत्याशी नहीं ढूंढे मिल रहा है, पिछली बार अमेठी की जनता ने राहुल गांधी को नकार दिया था, इस बार अमेठी में कांग्रेस की जमानत जप्त हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि दीदी स्मृति इरानी ने अमेठी में इतना विकास कर दिया है कि कांग्रेस को प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिल रहा है, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए।
अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भारतीय जनता पार्टी ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी।
आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने दूसरी बार पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा नीत सरकार केन्द्र और राज्य में विद्यमान है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी के रूप में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, शक्ति केंद्र संयोजक के रूप में संदीप शुक्ला, तथा किसान मोर्चा जिला मंत्री पीके तिवारी सहित सभी बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
13 Feb 2025 19:07:11
पूरनपुर, पीलीभीत। शबे ए बारात 13 फरवरी को मनाई जाएगी जिसकी तैयारियां जोर-जोर से चल रही हैं। मुस्लिम समाज के...
अंतर्राष्ट्रीय
12 Feb 2025 17:59:17
Indian Soldiers - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) ने बुधवार को फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल
Online Channel

खबरें
राज्य

Comment List