पाकिस्तान विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, अन्य 14 लोग जख्मी 

पाकिस्तान विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, अन्य 14 लोग जख्मी 

International 

घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हैं। हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन प्रांत में जारी जातीय संघर्ष की वजह से अक्सर बलूच चरमपंथी सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते रहे हैं।

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हुए एक बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मारी पेट्रोलियम कंपनी की टीम हरनाई जिले में इलाके में गैस की खोज करने के लिए सर्वेक्षण कर रही थी तभी संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में धमाका हुआ।

बलूच चरमपंथियों का संघीय सरकार पर प्रांत की खनिज संपदा का दोहन करने का आरोप है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे घायलों को सभी जरूरी चिकित्सा सहायता प्रदान करें।

हरनाई के उपायुक्त जावेद डोमकी ने धमाके की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हैं। हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन प्रांत में जारी जातीय संघर्ष की वजह से अक्सर बलूच चरमपंथी सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते रहे हैं।

 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024