दरोगा ने धमकाकर कोरे कागज पर लगवाया महिला का अंगूठा

अदालत से महिला ने दर्ज कराया था जेठ की हत्या का मुकदमा

दरोगा ने धमकाकर कोरे कागज पर लगवाया महिला का अंगूठा

स्वतंत्र प्रभात
शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगातार लगता जा रहा है, लेकिन पुलिस है कि अपनी छवि को सुधारने की कोशिश लेश मात्र भी नहीं कर रही है। शाहाबाद नगर क्षेत्र के मोहल्ला बबुराई की रहने वाली एक महिला ने अदालत के आदेश पर दर्ज कराए गए मुकदमे में वादी होने की वजह से दरोगा द्वारा धमकाकर जबरन कोरे कागज पर अंगूठा लगवाने का आरोप लगाया है।
 
बबुराई निवासी कमला देवी के अनुसार अषाढ़ के महीने में भदासी निवासी लाला पुत्र लिक्खी, उसके पुत्र मानू और पंचम ने जेठ सुखराम से खेत का बैनामा कराने के बाद पैसे मांगने पर उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी और मड़ैया में फांसी पर लटका दिया। गांव में यह प्रचार कर दिया की सुखपाल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कमला देवी ने घटना की रिपोर्ट शाहाबाद कोतवाली में लिखानी चाहिए परंतु शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
 
तब उसने न्यायालय की शरण ली। तीन महीने की कवायद के बाद अदालत ने शाहाबाद कोतवाली पुलिस को मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला पंजीकृत किया। कमला के अनुसार मुकदमा पंजीकृत होने के बाद उसके यहां शाहबाद पुलिस पहुंची और लगातार उसे धमका रही है। कमला देवी ने बताया चार दिन पहले उसके यहां दरोगा अमित कुमार सिंह आए और उसे धमकाया कि तुमने झूठा मुकदमा लिखाया है। तुम खुद फंस जाओगी। 
 
धमकाने के बाद दरोगा ने कोरे कागज पर अनपढ़ महिला से अंगूठा लगवा लिया। महिला का कहना है कि उसके घर में उसका कोई पढ़ा लिखा बेटा उस वक्त मौजूद नहीं था। दरोगा के ज्यादा धमकाने पर वह डर गई और उसने कोरे कागज पर अंगूठा लगा दिया। महिला का आरोप है कि दरोगा अमित कुमार सिंह विपक्षियों से मिला हुआ है इसलिए लगातार धमकी देकर उसे कोरे कागज पर अंगूठा लगवा लिया और कैसे को खत्म करना चाहता है। कमला देवी ने उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार की है।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel