कुशीनगर : देश विरोधी है खालिस्तान का झंडा लगाने वाले किसान – पप्पू पांडेय 

पप्पू पांडेय ने केंद्र सरकार का कृषि बिल किसान हित में समर्थन किया हैं, बोले – सरकार विरोधी हैं कृषि बिल का विरोध करने वाले किसान

कुशीनगर : देश विरोधी है खालिस्तान का झंडा लगाने वाले किसान – पप्पू पांडेय 

कुशीनगर।
 
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज रविवार को पड़रौना विकास खंड के जंगल बेलवा ग्राम सभा मे पूर्वांचल किसान यूनियन के बैनर तले पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय ने केंद्र सरकार के बनाये हुए सभी कृषि बिल का एक  विशाल किसान महापंचायत में समर्थन किया।
 
किसान महापंचायत में आये पचफेडा, खिरकिया,विन्दवलिया,मोहनपट्टी,गम्भीरिया, त्रिलोकपुर आदि दर्जनों गांव से आये किसानों ने कृषि बिल का एक स्वर में समर्थन किया। महापंचायत का संचालन किसान रोशन चौधरी ने किया। महापंचायत को संबोधित करते हुए पप्पू पांडेय ने कहा कि हम सभी किसानों के हित मे केंद्र सरकार सर्वपरि भूमिका निभा रही हैं।
 
 
वर्तमान सरकार द्वारा बनाये गये सभी कृषि बिल हम सभी किसानों के लिए संजीवनी का काम कर रही हैं लेकिन कुछ सरकार और देश विरोधी मानसिकता वाले कुछ गिने  चूने हरयाणा और पंजाब के किसान कृषि बिल का विरोध कर रहे हैं जिनका उद्देश्य केवल मात्र सरकार को बदनाम कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकना हैं।
 
ये सभी देश विरोधी किसान जब लाल किला पर जाते हैं तो तिरंगा उतार खालिस्तान का झंडा फहराते हैं इनकी मानसिकता पूरे देश में जग जाहिर हो चुकी हैं। ये किसान और देश के समर्थक नही ये खालिस्तान के समर्थक देश विरोधी लोग हैं ये इनका एक मात्र उद्देश्य जब चुनाव आता हैं तो केवल मोदी सरकार को बदनाम करने का ही रहता हैं,आज देश मे सभी किसान खुशहाल और समृद्धशाली हैं, सरकार द्वारा बनाई गई एक एक योजनाओं का सम्यक रूप से लाभ उठा रहें हैं। आज देश में कोई भी किसान आत्महत्या नही कर रहा है।
 
हम सभी प्रगतिशील किसान पूर्वांचल किसान यूनियन के साथ सरकार द्वारा बनाई गई सभी कृषि बिल को पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सिंघासन पांडेय,शंकर गोंड, जवाहिरी गुप्ता,उमा कुशवाहा,रामेश्वर कुशवाहा,शिव चौहान,विजयी, सीताराम,कैलाश यादव,राजगीर गुप्ता,सोहन लाल,कुमकुम तिवारी ,संतोष,रामाधार,धर्मेंद्र आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024