बाइक एवं साइकिल में भिड़ंत एक की मौत

बाइक एवं साइकिल में भिड़ंत एक की मौत

स्वतंत्र प्रभात।
 
 
फूलपुर।प्रयागराज।
 
 फूलपुर मुबारकपुर रोड के खंसार गांव के सामने फिर एक खतरनाक एक्सीडेंट में जहां बेटे की जान चली गई। वहीं मां गंभीरावस्था में 108 एंबुलेंस से फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजी गई। मैलहन से साप्ताहिक बाजार करके घर वापस मालिया का पूरा निवासी सहबाज उम्र 12 वर्ष पुत्र मोहम्मद युनुस अपनी मां को बैठा कर साइकिल द्वारा घर जा रहा था।
 
शाम 6 बजे जैसे खंसार गांव के सामने पहुंचा। तभी मेहंदीपुर गांव निवासी बाइक सवार तेज रफ्तार आ रहा था। उसने सहबाज की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सहबाज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां नगीना की हालत नाजुक है। बाइक सवार को भी गंभीर चोटे आई है। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर भेजा। उधर सहबाज की मौत से घर गांव में मातम छा गया।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024