देश का पेट भरने वाले किसान को अपनी ताकत का अहसास कराना होगा- राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री 

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के 21 फरवरी को लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय चिन्तन शिविर में पहुंचने की बनी रणनीति

देश का पेट भरने वाले किसान को अपनी ताकत का अहसास कराना होगा- राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री 

स्वतंत्र प्रभात
अदलहाट,मीरजापुर। भरतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत ग्राम घरवासपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में हुई।पंचायत में क्षेत्रीय किसानों के समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। राष्ट्रीय संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री ने कहा कि देश के अन्नदाता किसान को उनके उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है।देश का पेट भरने वाला किसान सरकार की गलत नीतियों के चलते आज कर्जदार बना हुआ है।
 
जब तक किसान अपनी ताकत का अहसास नहीं कराएगा तब तक किसान बेचारा बना रहेगा।प्रमुख प्रदेश महासचिव बजरंगी कुशवाहा ने कहा कि आज किसान को अपने हक के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।आज किसान का बेटा किसानी नहीं करना चाहता। हमारी सरकारों ने किसानों को कमजोर करने का काम किया। किसानों को फसलों का जब सही कीमत मिलेगा तभी किसान मजबूत होगा।जब किसान सशक्त होगा तभी देश शसक्त होगा।
 
जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय ने पंचायत को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा 21 फरवरी को चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ के पास स्थित ईको गार्डेन में पहुंचना है। चिंतन शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की योजना बनाई गई।
 
संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम ईकाई घरवासपुर का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष शीतला प्रसाद, उपाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह, सचिव शिवशंकर सिंह, संगठन मंत्री सुभाष सिंह,कोषाध्यक्ष बलदाऊ सिंह को बनाया गया साथ ही घरवासपुर ग्राम ईकाई के युवा शाखा का भी गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मनोज राय, सचिव मुकेश सिंह, संगठन मंत्री नवीन सिंह, कोषाध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा को मनोनित किया गया। अध्यक्षता पंचम सिंह तथा संचालन जिला महासचिव प्रदीप सिंह पटेल ने किया।
 
बैठक में प्रदेश महासचिव जालिम सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री जटाशंकर पाण्डेय, प्रदेश सचिव विवेकानंद सिंह, प्रदेश सचिव नागेन्द्र सिंह,मण्डल अध्यक्ष अली जमीर खान,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल,सेवा निवृत्त जिला कृषि अधिकारी उमाशंकर सिंह,तेज बहादुर सिंह,करुणा शंकर शुक्ला,परशुराम मिश्रा,राममहाल सिंह,सुरेश सिंह,शशिकांत सिंह,जितेंद्र कुमार सिंह,ओम प्रकाश सिंह मुन्ना,उमाशंकर सिंह,केश नरायन सिंह,जय नारायण सिंह, जवाहर सिंह,माया सिंह आदि रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024