400 के पार हुआ लहसुन का भाव, बिगड़ रहा किचन का बजट

400 के पार हुआ लहसुन का भाव, बिगड़ रहा किचन का बजट

रूद्रपुर, देवरिया। बाजार में इन दिनों लहसुन का रेट लगातार बढ़ रहा है। विगत दो दिनों में लहसुन का भाव खुले बाजार में ₹400 प्रति किलो तक पहुंच गया। वहीं अब बाजार से पुराने लहसुन लगभग गायब हो गए हैं। नई लहसुन की खेप आने के बाद भी कीमत में कोई उतार नहीं नजर आ रहा है। दुकानदारों की माने तो रेट अभी और बढ़ सकता है। शादियों के सीजन में मांग बढ़ने के कारण रेट कम होने के आसार कम नजर आ रहे हैं। हालांकि जाड़े में लहसुन की खपत बढ़ जाती है। लहसुन के बढ़ते हुए भाव पर गौर करें तो पता चलता है कि प्रमुख उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश गुजरात और महाराष्ट्र में बे मौसम बरसात और मिट्टी के उर्वरा शक्ति में कमी के कारण लहसुन की पैदावार प्रभावित हुई है। अमूमन लहसुन की पैदावार साल में दो बार रबी और खरीफ के मौसम में ली जाती है। इस बार फसल की देर से बुवाई और देर से कटाई भी लहसुन के भाव में बढ़ोतरी का कारण बन रही है। जिससे लहसुन का भाव आसमान छू रहा है। खुले बाजार में लगातार भाव बढ़ने के बाद भी सरकार का कीमत पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है, वहीं लहसुन के बिना स्वाद भी फीका हो रहा है। लहसुन की बेलगाम मंहगाई के चलते भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करने वाले कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लहसुन को जाइए भूल, याद रखिए सिर्फ कमल का फूल, जैसी पोस्ट डालनी शुरू कर दी है।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024