21 दिसंबर से 04 जनवरी तक चलेगा खादी उद्योग महोत्सव
On
स्वतंत्र प्रभात
ब्यूरो गोण्डा।
शहर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज टामसन मैदान में प्रदर्शनी लगाई गई हैं।21 दिसंबर 2023 को उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामो उद्योग बोर्ड द्वारा खादी महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमे जिले के अधिकारियों के साथ तमाम गणमान्य रहे।बताते चलें कि खादी महोत्सव का उद्घाटन मा0 प्रभारी मंत्री जिला गोण्डा श्रम एवं सेवा योजन समन्वय अनुभाग उत्तर प्रदेश के हाथों किया गया।
अवगत हो कि खादी महोत्सव का कार्यक्रम दिनांक 21 दिसंबर 2023 से लेकर 04 जनवरी 2023 तक चलेगा। इस प्रदर्शनी मे पहुंचे आयुक्त देवीपाटन मंडल योगेश्वर राम मिश्र व जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा प्रदर्शनी में विकास एवं रोजगार से जुड़े सभी विभाग को एक जुट होकर अपने कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एम.अरुंमौली द्वारा आयुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को अरगा ब्रांड से जुड़े स्वयं सहायता समूह के अच्छे उत्पादों को प्रदर्शित करने पर बल दिया है।
परिक्षेत्रीय ग्रामोउद्योग अधिकारी देवीपाटन मंडल गोण्डा अनिल कुमार सिंह द्वारा यह जानकारी दी गयी कि इस प्रदर्शनी के आयोजन का मूलभूत उद्देश्य यह है कि जनपद गोण्डा के बेरोजगार नवयुवक व नवयुवती इससे जानकारी लेकर अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकें। जिससे भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से बेरोजगारी दूर हो सके। इनके द्वारा जनपदों के इकाईयों में उपलब्ध पश्चमी बंगाल के शिल्क, राजस्थान के लहंगा चुनरी, कानपुर के आयुर्वेदिक उत्पाद, असम के सिल्क, प्रतापगढ़ का आंवला उत्पाद आदि उपयोगार्थ उपलब्ध चीजों के बारे मे भी विस्तुत जानकारी दी गई।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
08 Nov 2025 14:53:42
PM Kisan Yojana 21th Installment: देशभर के करोड़ों किसानों की निगाहें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 21वीं किस्त...
अंतर्राष्ट्रीय
04 Nov 2025 19:30:03
International Desk काबुल/इस्लामाबाद | 4 नवंबर 2025 — दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में बड़ा मोड़ आया है। भारत और अफगानिस्तान...

Comment List