यातायात नियमों के उल्लंघन के अपराध में ई-चालान किया गया

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव।

उन्नाव पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात माह नवंबर 2023 जागरूकता अभियान के क्रम में यातायात प्रभारी निरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी व हमराही टीम द्वारा प्रत्येक पॉइंट पर सघन चेकिंग की गई बिना हेलमेट, तीन सवारी,

बिना सीट बेल्ट व अवैध रूप से खड़े वाहनों का नो पार्किंग व यातायात नियमों के उल्लंघन के अपराध में ई-चालान किया गया। भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन न करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही उप निरीक्षक तिलक सिंह, हे0का0 भूपनारायण, का0 मुकेश राजपूत व

का0 रजत वर्मा ने गाँधीनगर तिराहे पर टैम्पो/ऑटो चालकों को एकत्र कर पम्पलेट का वितरण किया व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। सर सैय्यद पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं व वाहन चालकों को पम्पलेट का वितरण किया गया तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

सड़क पर मृत पड़े मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक घायल Read More सड़क पर मृत पड़े मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक घायल

About The Author

Post Comments

Comments