यातायात नियमों के उल्लंघन के अपराध में ई-चालान किया गया
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव।
बिना सीट बेल्ट व अवैध रूप से खड़े वाहनों का नो पार्किंग व यातायात नियमों के उल्लंघन के अपराध में ई-चालान किया गया। भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन न करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही उप निरीक्षक तिलक सिंह, हे0का0 भूपनारायण, का0 मुकेश राजपूत व
का0 रजत वर्मा ने गाँधीनगर तिराहे पर टैम्पो/ऑटो चालकों को एकत्र कर पम्पलेट का वितरण किया व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। सर सैय्यद पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं व वाहन चालकों को पम्पलेट का वितरण किया गया तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

Comments