धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने मोबाइल शॉप का किया उद्घाटन

Jharkhand Swatantra Prabhat Picture
Published On

धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने मोबाइल शॉप का किया उद्घाटन

स्वतंत्र प्रभात : बरही : धनंजय कुमार 

बरही प्रखंड अंतर्गत नईटांड मोड के समीप मोबाइल शॉप का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनवार पंचायत के मुखिया राजेन्द्र प्रसाद शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर मोबाइल शॉप का उद्घाटन किया। उन्होंने दुकान को पुष्पित पल्लवित होने की कामना की।इस अवसर पर दुकान के संचालक नेहरु कुमार ने बताया कि इस दुकान में सभी कम्पनी के मोबाइल सेट उचित मुल्य पर ग्राहकों को उपलब्ध कराने का हमारा प्रयास रहेगा। साथ ही लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। मौके पर टुकी महतो, राजेश प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, बिपिन कुमार राणा, सिकन्दर प्रसाद, जवाहर प्रसाद, सनी कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About The Author

Post Comments

Comments