नशा मुक्त भारत के गूँजे सिविल लाइन में नारे

अजय यादव Picture
Published On

राजू उपाध्याय

फिरोजाबाद

जिला प्रशासन फिरोजाबाद के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह के संयोजन में राजकीय हाई स्कूल सिविल लाइन, फिरोजाबाद से नशा मुक्ति भारत पर एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।


रैली का प्रारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना ने हरी झण्डी दिखाकर किया। रैली में विद्यार्थी अपने हाथों में विभिन्न नारे लिखे पोस्टर कसम यह खाएंगे, नशा दूर भगाएंगे, नशा है धीमा जहर, जो छीन लेता है प्राण, नशा करोगे, तो जीवन भर रोएंगे, जन- जन तक संदेश पहुँचाना है, नशे को हाथ नहीं लगाना है,

सीनियर डिप्टी मेयर पराशर और नगर निगम कमिश्नर अलंकार ने ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत विभिन्न इलाकों का किया निरीक्षण Read More सीनियर डिप्टी मेयर पराशर और नगर निगम कमिश्नर अलंकार ने ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत विभिन्न इलाकों का किया निरीक्षण

नशे को दूर भगाओ, सुखी परिवार और खुशियां पाओ, नशा छोड़ो, बोतल तोडो,  छोड़ेंगे नहीं अगर नशा, बुरी हो जाएगी तुम्हारी दशा, बुरी संगति से नाता तोडो, नशे की लत को जल्दी छोड़ो, नशे का मत करो भोग, इससे होंगे अनेक रोग, नशा मुक्त भारत पखवाड़ा हाथों में लेकर चल रहे थे।

ऑपरेशन शुद्धि के तहत  दुद्धी पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई Read More ऑपरेशन शुद्धि के तहत दुद्धी पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई

डॉ निशा अस्थाना ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के विषय में  जागरूक करते हुए नशे से होने वाली हानियों एवं बीमारियों को भी समझाया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शराब एवं अन्य नशे से सम्बंधित वस्तुओं के विषय में बताते हुए इनसे दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

मां वैष्णो देवी मंडल में संगठनात्मक सत्यापन कार्य सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां Read More मां वैष्णो देवी मंडल में संगठनात्मक सत्यापन कार्य सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां


इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ  अश्वनी कुमार जैन, ओमवीर सिंह, कृष्ण कान्त, राजेश कुमार, प्रीती यादव, पूनम जैन, गौरव कुमार, अशोक उपाध्याय, महीपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, दीप चन्द्र, विष्णु शुक्ला, सुरेश कुमार, राजवीर सिंह, अनुराग आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें