भदोही पुलिस ने विजय मिश्रा की संपत्ति पर चस्पा किया नोटिस,।

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

 

स्वतंत्र प्रभात 
प्रयागराज


भदोही ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्रा के भतीजे मनीष मिश्रा के आलीशान मकान पर गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत भदोही पुलिस ने कुर्की करने का नोटिस चस्पा किया है। प्रयागराज के अल्लापुर में बने इस मकान की कीमत करोड़ो रूपये आंकी जा रही है। 

बता दें कि यह प्रापर्टी विजय मिश्रा की बेनामी संपत्ति में से एक है। जिसे विजय मिश्रा ने मनीष मिश्रा के नाम पर खरीदा गया था। गुरुवार को भदोही पुलिस ने इस आलीशान मकान के बाहर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। घर मे रहने वाले लोगो को मकान खाली करने का भी निर्देश दिया गया है।

कोन अस्पताल में महिला चिकित्सक व हड्डी  चिकित्सक की मांग तेज, हस्ताक्षर अभियान जारी Read More कोन अस्पताल में महिला चिकित्सक व हड्डी चिकित्सक की मांग तेज, हस्ताक्षर अभियान जारी

 मकान खाली होने के बाद पुलिस सरकारी ठप्पा लगाते हुए ताला बंद करेगी। मकान को सील करेगी। ज्ञात हो कि विधायक विजय मिश्रा कई साल से जेल में बंद है। विजय मिश्रा पर उनके ही रिस्तेदार ने धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस वक्त विजय मिश्रा आगरा जेल में बंद है।

2026 की जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलम शामिल करने की मांग तेज Read More 2026 की जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलम शामिल करने की मांग तेज

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार