झारखंडियों के अधिकारों का हो रहा है अतिक्रमण, अब दमन और बर्दाश्त नहीं : संजय मेहता

झारखंडियों के अधिकारों का हो रहा है अतिक्रमण, अब दमन और बर्दाश्त नहीं : संजय मेहता

झारखंडियों के अधिकारों का हो रहा है अतिक्रमण, अब दमन और बर्दाश्त नहीं : संजय मेहता

माटी के लिए लड़ना होगा, तभी बचेगा अधिकार : भुवनेश्वर यादव

संवाददाता : बरही

जनसंवाद यात्रा लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। अगले कुछ दिनों में सभाओं की संख्या सैकडों में पहुँच जाएगी। स्थानीय मुद्दों को लेकर निकाली गयी यह यात्रा काफी सफल हो रही है। हर इलाके में जनता का असीम समर्थन प्राप्त हो रहा है। यात्रा के तहत चंदवारा बाजार में सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए संजय मेहता ने कहा कि झारखंड कोई स्वाभाविक राज्य नहीं है।

यह माटी हमें सालों के संघर्ष, खून, पसीने और बलिदान से मिला है। देश के सभी राज्यों में स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता के आधार पर हक और अधिकार दिया जाता है। निर्वाचन एवं नियोजन में अन्य राज्यों में जाकर दूसरे राज्य के लोग दखल नहीं देते। झारखंड देश का एक मात्र ऐसा राज्य है जिसे प्रयोगशाला बना दिया गया है। यहाँ के नियोजन में बाहरी तत्वों का कब्जा हो जा रहा है। विधायिका पर भी कब्जा बाहरी तत्व कर ले रहे हैं। सांसद, विधायक के पदों पर वैसे लोग निर्वाचित हो रहे हैं जिनका इस माटी से कोई भावनात्मक लगाव नहीं है। विस्थापन के बाद न पुनर्वास नीति बनी, स्थानीयता के लिए न स्थानीय नीति बनी।

नियोजन के लिए न ढंग की नियोजन नीति बनी। संजय मेहता ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, स्थानीयता के सवाल पर हर झारखंडी को मुखर होना होगा। बिना आवाज बुलंद किये इससे नहीं निपटा जा सकता। सबको मिलकर जन आंदोलन खड़ा करना होगा। झारखंड को 81 झारखंडी  विधायक, 14 लोकसभा क्षेत्र में स्थानीय सांसद, 6 लोकल राज्यसभा सांसद चाहिए। दूसरे राज्य के लोग सांसद विधायक तो बन रहे हैं लेकिन जनता के मुद्दों पर चुप रहते हैं। भुवनेश्वर यादव ने कहा कि अपनी माटी को बचाने के लिए लड़ना होगा।

Haryana: हरियाणा में लाइनमैन 27 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई  Read More Haryana: हरियाणा में लाइनमैन 27 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई 

बिना लड़े माटी नहीं बचेगी। हमारे माटी को लोग चारागाह बना दिये हैं। इस धरती को लूटने से बचाना होगा। पीढ़ियों को बचाना होगा। उन्होंने कहा कि बरही की धरती को अब बचाना होगा। विकास के पैमाने पर यह इलाका काफी पीछे रह गया है। हम सबको एक संकल्प लेकर इसे आगे बढ़ाना होगा।

Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें	 Read More Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

उन्होंने कहा कि जनसंवाद यात्रा अपने लक्ष्य को हासिल करेगी और यह अभियान सफल होगा। मंच का संचालन करते हुए रवि सोनी ने कहा कि जनसंवाद यात्रा सिर्फ यात्रा नहीं बल्कि बदलाव और चेतना का एक संकल्प है। सभा में आदित्य पांडेय, संजय पासवान, आदित्य कुमार, सीताराम महतो समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Haryana News: हरियाणा में गलत वीडियो पोस्ट करने वाले खिलाड़ियों पर होगी कार्रवाई, HOA ने जारी की कड़ी एडवाइजरी Read More Haryana News: हरियाणा में गलत वीडियो पोस्ट करने वाले खिलाड़ियों पर होगी कार्रवाई, HOA ने जारी की कड़ी एडवाइजरी

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel