
छात्राओं को छेड़ने वाले शोहदों को पुलिस ने भेजा जेल
आरोपित दोनों युवकों के विरुद्ध नगराम क्षेत्र की एक स्नातक व एक इंटर की छात्रा
स्वतंत्र प्रभात
लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने बीते शुक्रवार के दिन स्कूल से घर जा रही। छात्राओं को रास्ते में रोककर छेड़खानी करने वाले आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया की छात्राओं को
छेड़ने के आरोप में कुढ़ा गांव निवासी अंकुर शर्मा उर्फ मोहित शर्मा उम्र तथा अमन उर्फ अमरजीत उम्र को रविवार के दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि बीते शुक्रवार को मोहनलालगंज स्कूल से पढ़ाई कर साइकिल से अपनी सहेली के साथ घर वापस जाते समय पचौरी कुबहरा मार्ग पर पड़ने वाले जंगल के
पास बाइक सवार दोनों शोहदों ने जबरन रोककर हाथ पकड़कर छेड़खानी की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शनिवार सुबह दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

30 Dec 2022 14:23:46
स्वतंत्र प्रभात भारतीय क्रिकेटर स्टार ऋषभ पंत की शुक्रवार बीएमडब्ल्यू कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई,...
अंतर्राष्ट्रीय

28 Jan 2023 21:13:45
स्वतंत्र प्रभात। नेपाल के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानें रोकने का समाचार है। नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुए...
Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List