पदाधिकारियों के साथ अर्जित ने की समीक्षा बैठक-

पदाधिकारियों के साथ अर्जित ने की समीक्षा बैठक-

स्वतंत्र प्रभात प्रतिनिधिगौतम सुमन गर्जना भागलपुर राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह भागलपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे के नेतृत्व में भागलपुर विधानसभा के सभी 4 मंडलों के पदाधिकारियों के साथ अपने आवास पर भारत के गृह मंत्री अमित शाह के “बिहार जन संवाद” कार्यक्रम को सफल होने पर समीक्षात्मक बैठक की ।अर्जित ने बताया


स्वतंत्र प्रभात

प्रतिनिधिगौतम सुमन गर्जना भागलपुर राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह भागलपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे के नेतृत्व में भागलपुर विधानसभा के सभी 4 मंडलों के पदाधिकारियों के साथ अपने आवास पर  भारत के गृह

मंत्री अमित शाह के “बिहार जन संवाद” कार्यक्रम को सफल होने पर समीक्षात्मक बैठक की ।अर्जित ने बताया कि इस कोरोना महामारी के बीच भी सभी ने उत्साह एवं जोश के साथ  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दूसरे सत्र

के एक वर्ष सम्पन्न होने के उपलक्ष्य में भारत के गृह मंत्री अमित शाह का उद्बोधन “बिहार जनसंवाद” कार्यक्रम को भागलपुर विधानसभा के चारों मंडल के सभी 51 वार्डों के 26 शक्ति केंद्रों पर यह कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ था, जिसे सफलतापूर्वक कराया

गया। साथ ही 14 अन्य स्थानों पर भी मोर्चा, प्रकोष्ट के द्वारा कार्यक्रम आयोजित हुआ। विजय मित्रा मंडल में 7, ईश्वर नगर मंडल में 7, तिलकामांझी मंडल में 6 एवं चम्पानगर मंडल में 6 शक्तिकेन्द्रों पर प्रोजेक्टर एवं एलईडी टीवी लगाकर गृह मंत्री

अमित शाह का लाइव वर्चुअल सभा आयोजित किया गया था, एवं 14 अन्य स्थानों पर कंप्यूयर और मोबाइल के माध्यम से भी लाइव प्रसारण फेसबुक पर कार्यक्रम को सभी ने सफलतापूर्वक सुना।समीक्षात्मक बैठक के इस कार्यक्रम में आने वाली

खामियों के प्रति सबों से जानकारी लिया गया एवं आगे आने वाले दिनों में होने वाले इस तरह की बर्चुअल रैली में ऐसी खामियों को दूर करने पर विचार किया गया।साथ ही चारों मंडलों के अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सफल

कार्यक्रम हेतु बधाई दिया गया।अर्जित ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी जी के यशस्वी कदम में साथ देकर वर्षों से लंबित मामलों का निपटारा किया है, जिसमें राम जन्मभूमि विवाद को 500 साल बाद समाप्त करना, धारा 370 व 35 A को

समाप्त करना, तीन तलाक को समाप्त करना, नागरिकता संशोधन अधिनियम लाकर शरणार्थियों को न्याय दिलाना एवं कोविड-19 के रोकथाम एवं राहत के लिए 20 लाख करोड़ की राशि देना आदि शामिल हैं।उन्होंने कहा कि इन सभी बातों को

हर घर के जन-जन तक पहुँचाने के लिए वे वचनबद्ध हैं।इस समीक्षात्मक बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ट नेता देव कुमार पांडेय, अभय घोष सोनू, अनुप लाल साह, विजयमित्रा मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, तिलकामांझी मंडल अध्यक्ष पंकज

सिंह, ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष शशि मोदी, चम्पानगर मंडल अध्यक्ष गौरव दास, महामंत्री कन्हैया साहे, संजय भट्ट, चन्दन पांडेय, बब्बन मिश्र, मुन्ना सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रेष्ठा गांधी, रुबी दास,संगीत सिन्हा, रीता गुप्ता, कामेश्वरी प्रसाद,

भारती शाह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित सिंह, चन्दन ठाकुर, महामंत्री संजय भट्ट, रोहित कुमार, शुभम तिवारी, दीपक कुमार, आलोक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel