उत्तर प्रदेश प्रधान संघ के धर्मेंद्र बुंदेला बने महोबा जिलाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश प्रधान संघ के धर्मेंद्र बुंदेला बने महोबा जिलाध्यक्ष

प्रधानों के हितों और अधिकारों के संघर्ष के लिए सदैव तत्पर - धर्मेंद्र बुंदेला


स्वतंत्र प्रभात 



महोबा । उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन का जिलाध्यक्ष ग्राम पलका प्रधान धर्मेंद्र सिंह बुंदेला को मनोनीत किया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष डी पी सिंह द्वारा जिलाध्यक्ष मनोनीत कर उन्हे जनपद और कबरई , चरखारी,  पनवाडी और ब्लाक जैतपुर की कार्यकारणी जल्दी गठन का दायित्व सौंपा है।

 जिलाध्यक्ष बुंदेला को बनाए जाने पर जिले के प्रधानों ने खुशी जताई है। साथ ही जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र बुंदेला ने प्रधानों के हितों और अधिकारों के संघर्ष के लिए साथ देने का भरोसा दिया है।


 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel