एनजीओ परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी ने शिक्षा क्रांति हेतु चलाया विशिष्ट सदस्यता अभियान

एनजीओ परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी ने शिक्षा क्रांति हेतु चलाया विशिष्ट सदस्यता अभियान

शिक्षालय परमेंदु शिक्षा सदन परम शक्ति धाम के निर्माण हेतु विशिष्ट सदस्यता अभियान चलाया है।


स्वतंत्र प्रभात 
 


 बस्ती जिले केहर्रैया विक्रमजोत स्थित एनजीओ परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी ने निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क उत्तम शिक्षा हेतु जन सहयोग से श्री राम जन्मभूमि अयोध्या परिक्षेत्र के गोरसरा शुक्ल में शिक्षालय परमेंदु शिक्षा सदन परम शक्ति धाम के निर्माण हेतु विशिष्ट सदस्यता अभियान चलाया है।

    जानकारी के अनुसार संस्था के मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रबन्धक/मंत्री आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि उपरोक्त शिक्षालय के शीघ्रतिशीघ्र  निर्माण व निर्धन बेसहारा बच्चों के पूर्णतया निःशुल्क उत्तम शिक्षा हेतु यह विशिष्ट सदस्यता अभियान चलाया गया है 

जिसके अनुसार आगामी पावन महापर्व दीपावली के दिन से अगले एक वर्ष तक दीपावली तक क्रमशः रुपये पांच सौ एक व एक हजार एक सौ एक का कूपन लेने वाले राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी नागरिकों को निर्माणाधीन शिक्षालय की विशिष्ट सदस्यता व विशिष्ट आजीवन सक्रिय सदस्यता प्रदान की जाएगी।

    बता दें कि इसके पहले से ही शिक्षालय परमेंदु शिक्षा सदन परम संस्था पीडब्ल्यूएस मात्र एक रुपये के प्रतिदिन व स्वेच्छिक प्रतिमाह की भी सदस्यता चला रही है जिसे अगले सूचना तक के लिए अनवरत कर दिया गया है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel