धरौली में स्वावलंबन कैंप का आयोजन
विभिन्न योजनाओं व सरकारी हेल्पलाइनों के संबंधों में भी जानकारी दी गयी।
स्वतंत्र प्रभात
मसौली बाराबंकी। मिशन शक्ति 3 अभियान के तहत वुधवार को ग्राम पंचायत धरौली में स्वावलंबन कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी की विभिन्न योजनाओं व सरकारी हेल्पलाइनों के संबंधों में भी जानकारी दी गयी।
जिला प्रोबेशन कार्यालय से आयी रुचि शर्मा ने सरकार द्वारा चलायी जा रही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ आदि की जानकारी दी गयी।
उन्होंने बताया कि आंगनवाडी कार्यकत्रियों के माध्यम से बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत पोषण माह, वजन दिवस तथा संभव अभियान आदि कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। रुचि शर्मा ने
बालिकाओं एव महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार की योजनाओं के साथ-साथ यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा आदि के संबंध में भी जागरूक किया गया। इसके अलावा उन्हें विभिन्न हेल्पलाइनों 181, 1090, 1098, 112, 102, 108 व 1076 आदि की भी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुमन राव, प्रधान प्रतिनिधि उमाकान्त राव शिति आंगनवाडी कार्यकत्री, ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।
Comment List