जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की कड़ी

जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की कड़ी

जिसमे सिंगल यूज प्लास्टिक को बीन कर उसे निस्तारित किया गया।


स्वतंत्र प्रभात 
 


माधौगढ  (जालौन) ग्राम पंचायतों में भी उक्त अभियान चलाए जाने का सिलसिला जारी हो गया है।इसी क्रम में ब्लॉक रामपुरा की न्याय पंचायत टीहर में सोमवार को प्रधान की अगुआई में अभियान की शुरुआत की गई।


    उप स्वास्थ्य केंद्र टीहर में प्रधान प्रदीप कुमार गौरव व उनकी टीम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को बीन कर उसे निस्तारित किया गया।ताकि स्वच्छता मिशन को अमली जामा पहनाया जा सके।


उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र जालौन के ब्लॉक वालंटियर रमाकांत सोनी के सहयोग से उक्त कार्यक्रम को शुरू किया गया। प्रधान ने कहा कि उक्त अभियान 1 अक्टूबर से शुरू किया गया जो 30 अक्टूबर तक चलेगा।जिसमे सिंगल यूज प्लास्टिक को बीन कर उसे निस्तारित किया गया।

अस्पताल में बनवाया गया निस्तारित स्थान

उप स्वास्थ्य केंद्र पर एक गड्ढा खुदवाया गया जिसमें अस्पताल से निकलने वाले कचरे को डालकर नष्ट किया गया।ताकि अस्पताल में कोई गन्दगी न रह सके।इस मौके पर रमाकांत सोनी,धर्मेंद्र सिंह पूर्व प्रधान, प्रदीप जोशी,सचिन कुमार व सचेन्द्र सिंह सहित अस्पताल का स्टाफ भी रहा।


 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel