सपा नेता ने किया जनसंपर्क

सपा नेता ने किया जनसंपर्क

बढ़ोतरी, एवं भ्रष्टाचार चरम पर है उन्होंने कहा कि इस सरकार में जनता उपेक्षित हो गयी है।


स्वतंत्र प्रभात

चौक, महराजगंज। स्थानीय क्षेत्र के सिसवा विधान सभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सपा नेता इंजीनियर आर के मिश्र ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनविरोधी है। इस सरकार में महंगाई, कीमतों में बढ़ोतरी, एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जनता उपेक्षित हो गयी है।

मंगलवार को सिसवा विधानसभा के टीकर परसौनी चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक में सपा नेता आर के मिश्र ने कहा कि वर्तमान योगी सरकार जनविरोधी है। इस सरकार आम जन के साथ धोखा किया है। मिश्र ने कहा कि किसानों का धान का फसल अतिवृष्टि के कारण बरबाद हो गया है अभी तक सरकार मुआवजा की व्यवस्था नहीं कर सकी है।


इसी तरह गन्ने की फसल भी सुख गयी है उसके मुआवजा का भी कोई उपाय नहीं हुआ। महंगाई से आम आदमी त्रस्त हो चुका है। मिश्र ने कहा कि कृषि ऋण पर बीमा होता है लेकिन किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। 


बैंक किसानों को बीमा का लाभ नहीं दे रहे हैं। सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक कमीशन लेकर काम बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता जनार्दन ने उन्हें मौका दिया तो वे क्षेत्र को अपना बेहतर सेवा देने का प्रयास करेंगे।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel