भारतीय दर्शन में शरीर, आत्मा, मन तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखना मानव जीवन का महत्वपूर्ण कार्य है।

भारतीय दर्शन में शरीर, आत्मा, मन तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखना मानव जीवन का महत्वपूर्ण कार्य है।

दासता से मुक्त कराया, परन्तु 'स्वच्छ भारत' का उनका सपना पूरा नहीं हुआ।


स्वतंत्र प्रभात 
 


मसौधा अयोध्या-

 स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरम्भ किया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान है ।अभियान 2 अक्टूबर, 2014 को आरम्भ किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने देश को दासता से मुक्त कराया, परन्तु 'स्वच्छ भारत' का उनका सपना पूरा नहीं हुआ।


 भारत के अमृत महोत्सव 150 वी जयंती पर हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना है कि देश का कोना कोना साफ सुथरा हो। लोगों को बाहर खुले में शौच करने से रोका जाए, इसी उद्देश्य से डॉ अर्चना सिंह के द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र, मसौधा,अयोध्या की ओर से द लेप्रसी मिशन के वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर पर यूनाइटेड वे मुंबई अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन के सहयोग से विशेष कार्यक्रम रखा गया। 


जिसमें डॉ. सिंह द्वारा अपना परिचय देते हुए अपने केंद्र की गतिविधियों से अवगत कराने के साथ-साथ महात्मा गांधी के सपनों को साकार करते हेतु स्वच्छता पर विशेष बल दिया। स्वच्छता कई प्रकार की होती है व्यक्तिगत, सामुदायिक, परिस्थितिकी, पर्यावरणीय जिसको स्वच्छ रखना किसी एक की जिम्मेदारी नहीं होती है बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए जिससे क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया को हम साकार कर पाएंगे। 

पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधों वृक्षारोपण करना। vct के प्रधानाचार्य केशव थानापति ने का परिचय देते हुए स्वच्छ भारत मिशन के बारे में बताते हुए बच्चों को रासायनिक खादों का प्रयोग कम से कम करते हुए कंपोस्ट खाद बनाने के लिए प्रेरित किया। जिससे हम निरोग व स्वस्थ रह सके। गरिमा ने कोविड-19 से बचाव के उपायों पर विस्तॄत चर्चा किया। उनके द्वारा बच्चों को मास्क बाॅटे गए।


 अंत में बच्चों ने रैली निकालकर अपने कार्यक्षेत्र में "न गंदगी करेंगे न करने देंगे" का नारा लगाया। इस कार्यक्रम में vct के लव कुश, विवेक, रूमा, गोपाल शैलेश सहित सभी स्टाफ ने भाग लिया। यूनाइटेड वे मुंबई के नूतन सर्वेश प्रत्यूष, प्रिंस सहित 29 बच्चों ने भाग लिया। अन्त में सभी का धन्यवाद ज्ञापन डॉ अर्चना सिंह ने किया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel